कोडरमा, सितम्बर 5 -- कोडरमा में हिस्टेरोस्कोपी से महिला का हुआ उपचार डीसी में रख लेने का अनुरोध है सर।कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिकोडरमा में जटिल महिला रोग के एक मामले का हिस्टेरोस्कोपी के माध्यम से सफल उपचार किया गया। शीला रानी हॉस्पिटल एवं बांझपन सेंटर की गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. अलंकृता मंडल सिन्हा ने गर्भाशय में बनी असामान्य दीवार को दूरबीन विधि से हटाकर मरीज का उपचार किया। जानकारी के अनुसार, कोडरमा निवासी महिला के गर्भ में करीब तीन माह का असामान्य भ्रूण था। चिकित्सकीय जांच के बाद गर्भसमापन जरूरी बताया गया। जांच में गर्भाशय में सेप्टम यानी असामान्य दीवार होने की जानकारी सामने आयी। इसके बाद महिला और उसके परिजन डॉ. अलंकृता मंडल मिले। यहां दूरबीन की मदद से असामान्य दीवार को हटाया गया और इसके बाद एमटीपी की प्रक्रिया पूरी की गयी। मरीज व उसके पर...