कोडरमा, मई 25 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी स्थित एक हार्डवेयर गोदाम में रविवार को अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। गोदाम मालिक का दावा है कि करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, गोदाम मालिक प्रशांत कुमार रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान घर के बगल में स्थित गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। जब तक वे और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन गोदाम में प्लंबिंग और हार्डवेयर सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। यह भी पढ़ें- कबाड़ी के गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।सू...