कोडरमा, अप्रैल 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले से सटे बिहार के नवादा में हाथी द्वारा एक युवक की जान लेने के बाद बाकुड़ा की टीम बुलाई गई। वहां आसपास जमे 26 हाथियों के झुंड को झारखंड की सीमा में खदेड़ दिया गया है। ऑपरेशन गजराज शुरू कर लोगों की जान माल की रक्षा की भरपूर कोशिश की जा रही है, लेकिन कोडरमा के वन विभाग के अधिकारी अभी कुछ और अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं।कोडरमा में चार लोगों की मौत और आधा दर्जन मवेशियों की जान जाने के बाद भी वन विभाग की ओर से अबतक जमीन पर कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है। वैसे, विभाग की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि हाथियों से लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए पहल जारी है। ज्ञात हो कि कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के मरियमपुर और बोनाकाली में एक ही रात हाथी ने दो लोगों की जान ले ली थी। इसके अतिरिक्त मरकच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.