कोडरमा, जून 25 -- झारखंड के कोडरमा जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह एक जंगली हाथी ने 55 साल की एक महिला को कुचल कर मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना टेटरियाडीह गांव में हुई। इस मामले की जानकारी देते हुए डोमचांच थाना प्रभारी अधिकारी अभिमन्यु पड़ीहारी ने बताया कि सुदामा देवी सुबह करीब आठ बजे खेत की ओर गई थीं, तभी एक जंगली हाथी ने उन्हें कुचलकर मार डाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डोमचांच रेंजर रविंद्र कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 25,000 रुपये प्रदान किए गए हैं, जबकि शेष मुआवजा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिया जाएगा। झारखंड सरकार हाथी के हमले में मौत होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...