कोडरमा में हाईवे पर लागू होगा एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
कोडरमा, जुलाई 31 -- कोडरमा। रांची-पटना रोड पर लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए एनएचएआई और जिला परिवहन विभाग की ओर से लगातार सुधार के उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोडरमा घाटी से बरही तक रांची-पटना रोड पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) लागू करने की योजना पर काम चालू कर दिया गया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट हेड आशुतोष सोनी ने बताया कि इसके तहत कोडरमा में एनएचएआई, परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन के प्रतिनिधियों की एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी एनएच-20 अर्थात रांची-पटना रोड पर अवैध पार्किंग के खिलाफ नियमित अभियान चलाएगी। कमेटी की ओर से चलाये जानेवाले इस अभियान की वीडियो रिकार्डिंग होगी और उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित केंद्रीय कमेटी को भेजा जाएगा। कोडरमा में भी कमेटी गठन के लिए 75 दिनों की मोहलत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.