कोडरमा, जुलाई 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच) पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच अब हाईवे पर बने अवैध कट और सड़क की बनावट संबंधी खामियां भी गंभीर चिंता का विषय बनकर उभर रही हैं। चंदवारा से लेकर कोडरमा के जेजे कॉलेज तक रहनेवाले स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर डिवाइडर और गार्डर में अवैध कट बना दिए गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर सड़क निर्माण के दौरान हुई डिजाइन संबंधी त्रुटियों के कारण भी वाहन चालक जोखिम उठाने को मजबूर हैं। यह भी हादसे का कारण बन रहा है। जानकारों के अनुसार कोडरमा जिले में हाईवे के विभिन्न हिस्सों में ऐसे कई स्थान हैं, जहां डिवाइडर काटकर अवैध रास्ते बना लिए गए हैं। इन कटों का उपयोग दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन चालक यू-टर्न लेने या विपरीत दिशा में जाने के लिए करते हैं, जिसस...