कोडरमा, सितम्बर 1 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रस्तावित एक्सटेंशन सेंटर की स्थापना को लेकर मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा में हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की गई। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा देशभर में 20 टेक्नोलॉजी सेंटर व 100 एक्सटेंशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों व युवाओं को आधुनिक तकनीकी सहयोग, कौशल विकास, प्रशिक्षण तथा तकनीकी एवं सलाहकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। कोडरमा के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि: डॉ. राजेशसंस्थान के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि कोडरमा में एक्सटेंशन सेंटर की स्थापना होना जिले ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव और सौभाग्य की बात ह...