कोडरमा, मार्च 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा थाना क्षेत्र के पुरनानगर राजाबागी निवासी अमित कुमार पांडेय की 14 वर्षीय बेटी दिव्यांशी कुमारी ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना में दिए गए आवेदन में पिता अमित कुमार पांडेय ने बताया कि वह संत क्लेयर्स स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। शनिवार को रिजल्ट लेकर घर लौटी थी। परीक्षा में उसे कम अंक प्राप्त हुए थे, जिससे वह डिप्रेशन में आकर अपने कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पिता ने बताया कि कि वह एक स्कूल में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। दोपहर में जब वे घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो दिव्यांशी पंखे में झूल रही थी। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना कोडरम...