कोडरमा, मार्च 28 -- कोडरमा। संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के माध्यम से नियुक्त सात ट्रेनी उप समाहर्ताओं का जिला प्रशिक्षण के लिए शनिवार को कोडरमा आगमन हुआ। प्रशिक्षण के क्रम में सभी उप समाहर्ताओं ने उपायुक्त ऋतुराज से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण अवधि का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों की बारीकियों को समझते हुए प्रभावी और जनोन्मुखी कार्यशैली विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। मौके पर स्थापना उप समाहर्ता श्री प्रदीप शुक्ला भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...