कोडरमा में सरकारी शराब की तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
कोडरमा, अप्रैल 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में सरकारी शराब की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। झुमरी तिलैया स्थित सरकारी शराब डिपो से उठाई गई खेप को संबंधित दुकानों तक पहुंचाने के बजाय अवैध रूप से बिहार भेजा जा रहा था। इस मामले में कोडरमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, झुमरी तिलैया ब्लॉक रोड स्थित सरकारी शराब डिपो से काउंटर नंबर चार (झुमरी तिलैया) और काउंटर नंबर एक (कोडरमा बाजार) के लिए शराब उठाई गई थी। लेकिन इसे दुकानों में उतारने के बजाय पिकअप वैन के जरिए बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद कोडरमा थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दो वाहनों को जब्त किया गया।पुलिस ने पिकअप वैन से 150 पेटी केन बीयर, पांच पेटी वोदका और ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.