कोडरमा, जून 20 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के बसधरवा गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बसधरवा निवासी 24 वर्षीय अरुण पंडित, पिता मनोज पंडित के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अरुण रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब परिजनों ने देखा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और अरुण फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि परिजनों ने युवक के शव को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवक का किसी युवती के साथ प्रेम संबंध था और उसी से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि इस संबंध में थाना को कि...