कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में शुक्रवार को आठवां भारतीय जन औषधि दिवस मनाया गया। इसमें स्थानीय विधायक डॉ. नीरा यादव, उपायुक्त ऋतुराज, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव तथा सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. नीरा यादव और उपायुक्त ऋतुराज ने सहियाओं के साथ संवाद करते हुए भारतीय जन औषधि योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आम लोगों को इलाज के खर्च में काफी राहत मिल रही है। उन्होंने सहियाओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जन औषधि केंद्रों से मिलने वाली सस्ती दवाओं के बारे में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।इसके बाद भारतीय जन औषधि दिवस के अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.