कोडरमा में ब्लड बैंक बंद, मरीजों को भारी परेशानी
कोडरमा, मार्च 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के सदर अस्पताल में इन दिनों इलाजरत मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लड बैंक बंद रहने के कारण आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि मरीजों के परिजनों को रक्त की व्यवस्था के लिए हजारीबाग या रांची जैसे दूरस्थ शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे न केवल समय और पैसे की बर्बादी हो रही है, बल्कि मरीजों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस गंभीर मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। एक जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का बंद होना व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.