कोडरमा, जून 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में बिना डॉक्टर के पर्ची के धड़ल्ले से कफ सिरप की बिक्री हो रही है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने कफ सिरप की बिना डॉक्टर की पर्ची बेचने पर रोक लगा दी है। मगर जिले में जमीनी हकीकत कुछ और है। कोडरमा जिले के शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में मेडिकल स्टोर प्रतिबंधित कफ सिरप धड़ल्ले से बेच रहे हैं। शहरी और ग्रामीण इलाके में शराब में तेज गंध होने के कारण शराब की जगह नशा करने के लिए कफ सिरप को ज्यादा तरजीह दिया जाता है। कफ सिरप में कोडीन होने के कारण उसके उपयोग से नशा होता है। केंद्र सरकार के तमाम आदेशों और स्वास्थ्य विभाग के सख्त दावों के बावजूद जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के दवा दुकानदार भले ही नियमों का पालन कर रहे हों, लेकिन जिले के ग्रामीण अंचल नश...