कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में बिजली आपूर्ति की खराब स्थिति को लेकर भाजपा की ओर से शुक्रवार को झुमरी तिलैया स्थित बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। इसका नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने किया, जबकि संचालन पूर्व जिला मंत्री सूरज प्रताप मेहता ने किया। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने राज्य सरकार पर बिजली व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यहां बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और स्मार्ट मीटर के जरिए आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- भाजपा का बिजली में सुधार के लिए प्रदर्शन को कांग्रेस ने बताया ड्रामा उन्होंने दावा किया कि कोडरमा जिले में दिन में 15 से 20 घंटे तक बिजली कटौती हो रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.