कोडरमा में बंद पेट्रोल पंप से लाखों की चोरी, पुलिस के हाथ खाली
कोडरमा, जून 9 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में लावारिश लाश मिलने का खुलासा नहीं होने, हत्या समेत कई मामलों में कोडरमा थाना की पुलिस किरकिरी होती रही। अब नया मामला कोडरमा थाना के चिगलावर स्थित एक पेट्रोल पंप में चोरी का आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोडरमा पुलिस इन जगहों पर कभी गश्त ही नहीं करती थी। इसलिए चोरों को मौका मिला और पेट्रोल पंप कार्यालय का शटर तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के उपकरण और अन्य सामान उड़ा ले गए। पेट्रोल पंप संचालक गोविंद पासवान ने बताया कि ईंधन उपलब्ध नहीं होने के कारण पंप फिलहाल बंद पड़ा था। मंगलवार सुबह उनके पिता दर्शन पासवान टहलते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे तो कार्यालय का शटर खुला और ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाने पर सामान बिखरा मिला। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.