कोडरमा में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर रहेगा फोकस
कोडरमा, अप्रैल 11 -- कोडरमा। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण शाखा, कोडरमा के तत्वावधान में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर "पोषण पखवाड़ा " का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पखवाड़ा का मुख्य विषय "बचपन के पहले 6 साल - पोषण, पढ़ाई के लिए बेमिसाल" रखा गया है। इसके तहत मातृत्व एवं शिशु पोषण, 0 से 3 वर्ष के बच्चों के प्रारंभिक मस्तिष्क विकास, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा, बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने में अभिभावकों एवं समुदाय की भूमिका, तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने हेतु सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान 15 से 21 अप्रैल 2026 तक "वृद्धि निगरानी सप्ताह" भी मनाया जाएगा, जिसमें बच्चों की नियमित वृद्धि, पोषण स्तर और स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं प्रबंधन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.