कोडरमा में पहली बार आज भगवान जगन्नाथ की निकलेगी रथयात्रा
कोडरमा, जुलाई 20 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिला में सोमवार को पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा शहर की सड़कों पर निकलेगी। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के तत्वावधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर को सजाया गया है । आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है।रथयात्रा की शुरुआत सुभाष चौक से होगी। इसके बाद रथ झंडा चौक, महाराणा प्रताप चौक और मौसीबाड़ी होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंचेगा। पूरे मार्ग में श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ रथ के पीछे चलेंगे। जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हरिनाम संकीर्तन के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा 40 फीट ऊंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.