कोडरमा, जुलाई 29 -- कोडरमा, हजारीबाग, हिन्दुस्तान टीम। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भेलवाटांड़ जंगल स्थित तालाब में बुधवार को स्नान करने के दौरान दो छात्र डूब गए। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र घटना से सदमे में बेहोश हो गया। मृतक छात्र की पहचान 13 वर्षीय हिमांशु राज, पिता धर्मेंद्र दास के रूप में हुई है। वह डीएवी स्कूल की कक्षा नौ का विद्यार्थी था। मृतक के पिता धर्मेंद्र दास झारखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में कोडरमा में पदस्थापित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वह कोडरमा से हजारीबाग अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।...