कोडरमा, मार्च 30 -- सतगावां, जयनगर, हिन्दुस्तान टीम। प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई महीनों से जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत अंतर्गत भदाली-मिश्रीचक गांव का है, जहां रविवार देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान जहां एक गरीब का आशियाना उजड़ गया, वहीं किसानों की खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई। मिश्रीचक निवासी लल्लू मांझी (26 वर्ष) का खपड़ैल घर हाथियों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घर गिरने से उसमें रखा अनाज और अन्य जरूरी सामान भी नष्ट हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। वहीं, हाथियों के झुंड ने सुरेंद्र सिंह (70 वर्ष) के खेत में घुसकर लगभग एक एकड़ में लगी तैयार गेहूं की फसल को रौंद डाला, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.