कोडरमा में दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई नीट परीक्षा, 83 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
कोडरमा, जून 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा जिले में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए थे, जिनमें झुमरीतिलैया स्थित सीडी बालिका विद्यालय तथा कोडरमा का परियोजना बालिका विद्यालय शामिल था। इसमें 921 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 83 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। मुख्य द्वार पर पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा नियमों के तहत चेन वाले ट्राउजर या पैंट पहनकर आने वाले कुछ छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्हें निर्धारित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.