कोडरमा, मार्च 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में शुक्रवार की शाम हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। कोडरमा के विभिन्न इलाकों में सुबह तक धूप खिली थी। शाम होते ही गरज के साथ पहले बूंदा-बांदी फिर जोरदार बारिश होने से लोगों को दोपहर वाली गर्मी से राहत मिल गई। बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश के साथ ठंडी हवा चलने से तापमान में भी गिरावट देखा गया। शुक्रवार की दोपहर कोडरमा का अधिकतम पारा 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बारिश के बाद इसमें काफी कमी देखी गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। चंद मिनटों की बारिश में ही शहर के कई मुहल्लों की हालत नारकीय बन गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.