कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले की सभी दवा दुकानों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री आईडी बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के पहले दिन शनिवार को 90 दवा दुकानों का आईडी सफलतापूर्वक बनाया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी थोक एवं खुदरा दवा विक्रेताओं के लिए आईडी बनाना अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में उपायुक्त, कोडरमा ने औषधि निरीक्षक एवं जिला डेटा प्रबंधक को निर्देश दिया है कि जिले की सभी फार्मेसी का पंजीकरण शीघ्र पूर्ण कराया जाए।कार्यशाला का आयोजन जिला डेटा प्रबंधक की देखरेख में, औषधि निरीक्षक एवं कोडरमा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। इसमें सिविल सर्जन कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर विशाल राणा, प्रिंस कुमार एवं चंदन कुमार ने सक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.