कोडरमा, जून 25 -- बुधवार को कोडरमा दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के होली फैमिली अस्पताल के पास एक बच्चे के ऊपर टोटो चढ़ गई। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना दोपहर 12 बजे के करीब हुई है। बच्चे की उम्र 5 साल थी। बच्चे की पहचान विनय हंसदा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे के करीब विनय आम चुन रहा था। इस दौरान एक टोटो आई और उसको कुचल गई। आसपास के लोगों ने भी बताया कि स्कूल से लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में आम चुनने लगा तभी एक टोटो ने उसे चपेट में ले लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल कोडरमा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.