कोडरमा में तेजी से बढ़ रहे हाइपरटेंशन के मरीज
कोडरमा, मई 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में हजारों लोग हाइपरटेंशन अर्थात ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित हैं। कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार बताते हैं कि यह साइलेंट किलर लगभग हर घर में प्रवेश कर चुका है। ग्रामीण इलाकों की अपेक्षा यह यह बीमारी शहरी क्षेत्रों में तेजी से फैल रही है। युवाओं में इसका प्रतिशत 10 से 13 फीसदी तक देखा गया है। यह भी पढ़ें- बदलें लाइफस्टाइल, काबू में रहेगा ब्लड प्रेशर: डा. अभिषेकहाइपरटेंशन के कारण कोडरमा के चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार का कहना है कि काम का अत्यधिक तनाव, जंक फूड, शारीरिक कसरत की कमी और खाने में नमक की ज्यादा मात्रा इस बीमारी के मुख्य कारण हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक मरीजों को पता ही नहीं होता कि वे इस बीमारी से ग्रसित हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी, जंक फूड और स्क्रीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.