कोडरमा में तीन नये अधिकारियों ने संभाला पदभार, एसडीओ बोले- विधि व्यवस्था प्राथमिकता
कोडरमा, मई 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकार द्वारा तीन दिन पूर्व किए गए स्थानांतरण के बाद मंगलवार को जिले में तीन अधिकारियों ने अपना पदभार संभाल लिया। अपर समाहर्ता के रूप में संजय पीएम कुजूर ने योगदान दिया। निवर्तमान अपर समाहर्ता पूनम कुजूर ने उन्हें पदभार सौंपा। वहीं वर्तमान में एसडीओ का प्रभार संभाल रहे ओमप्रकाश मंडल ने नए एसडीओ निर्मल सोरेन को पदभार सौंप दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नए एसडीओ श्री सोरेन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखना होगी। उन्होंने कहा कि एसडीओ स्तर से संबंधित सभी कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय भी प्राप्त किया। इधर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में रामरतन कुमार बर्णवाल ने भी अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें जिला प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.