कोडरमा में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण जारी
कोडरमा, मई 2 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। भारत की जनगणना-2027 के दूसरे चरण के नगर पंचायत, कोडरमा में शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक अश्विनी तिवारी एवं रामचन्द्र ठाकुर ने प्रगणकों को मकान सूचीकरण, परिवार विवरण एवं परिसरों से संबंधित बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही और सटीक आंकड़े जुटाना जनगणना की सफलता के लिए बेहद आवश्यक है। पर्यवेक्षक ने जानकारी देते हुए बताया ,कि इस बार आम नागरिकों को भी स्व-गणना का अवसर दिया गया है। यह प्रक्रिया एक मई से 15 मई तक चलेगी, जिसमें लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। कोडरमा जिले में स्व-गणना की शुरुआत सहायक आचार्य एवं प्रगणक संजीत भारती द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.