कोडरमा, अप्रैल 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारत की जनगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें जनगणना के प्रथम चरण की विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिले में कुल 270 पर्यवेक्षक और 1539 प्रगणकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मिलाकर कुल नौ चार्ज बनाए गए हैं। संबंधित प्रखंडों के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि शहरी क्षेत्रों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.