कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में जंगलों की कटाई और उसपर अवैध तरीके से कब्जे के कारण हाथी भटककर जंगलों की ओर से आबादी की ओर आ रहे हैं। कोडरमा के आसपास के प्रखंडों में तेजी वनों की कटाई हो रही है। जब इंसान वन संपदा को नुकसान पहुंचा रहे हैं, तो हाथी भी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर भागकर आ रहे हैं। वन विभाग की जमीन पर अस्थायी और स्थायी ढांचे इस बात की गवाही देता हैं कि यह अवैध कब्जा कोई हालिया घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही गतिविधि है। जंगल के बीच पक्के से लेकर झोपड़ीनुमा नया निर्माण भी किया गया है। कई इलाके में चहारदीवारी कर दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इतने बड़े क्षेत्र में लगातार हो रही कटाई और अवैध निर्माण बिना वन विभाग की जानकारी के संभव नहीं है। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि यह सब वनरक्षक और स्थानीय...