कोडरमा, मार्च 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल कोडरमा स्थित ब्लड बैंक पिछले छह महीनों से बंद पड़ा है, जिससे जिले के गंभीर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में खून की आवश्यकता होने पर मरीजों और उनके परिजनों को हजारीबाग ब्लड बैंक पर निर्भर होना पड़ रहा है। वहां भी पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में निजी स्रोतों से 3 से 4 हजार रुपये तक में खून खरीदना पड़ रहा है। कोडरमा घाटी में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को समय पर खून नहीं मिल पाने के कारण उन्हें रेफर करना पड़ता है। कई मामलों में रास्ते में ही मरीजों की मौत हो जाने की बात भी सामने आ रही है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।इस मुद्दे पर सूचना अधिकार मंच के सचिव आर.के. बसंत ने स्वास्थ्य मंत...