कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की समस्या आए दिन सामने आती रहती है। वर्ष 2025 में हाथियों के हमले में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए और फसलों व घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा। जयनगर, मरकच्चो और सतगावां प्रखंड हाथियों की गतिविधियों से सबसे अधिक प्रभावित रहे। इस बीच वन विभाग मुआवजे के त्वरित भुगतान का दावा कर रहा है, लेकिन विभाग में बड़ी संख्या में पद रिक्त होने से व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे हैं। जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ) सौमित्र शुक्ला ने बताया कि हाथियों या अन्य जंगली जानवरों के हमले में मृतक के परिजनों और घायलों को तत्काल मुआवजा देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि मौत होने की स्थिति में संबंधित थाना की पुलिस रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना के समय ही 25 प्रतिशत राशि प...