कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में कुष्ठ रोगी खोज अभियान (एलसीडी) के द्वितीय चक्र का शुभारंभ सोमवार को किया गया। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने सभी सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों को "कुष्ठ मुक्त कोडरमा" का संकल्प दिलाकर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 23 मार्च तक कुल 254 गांवों में चलाया जाएगा। डॉ. रमण कुमार ने बताया कि इस बार सर्वे उन गांवों में किया जा रहा है जहां पिछले 5 से 7 वर्षों के दौरान कुष्ठ के मरीज मिले थे। प्रत्येक गांव में सहिया की टीम बनाई गई है, जिसमें महिला ग्रामीणों की जांच सहिया द्वारा तथा पुरुषों की जांच पुरुष स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा की जाएगी। इसके अलावा हर पांच गांवों पर एक सुपरवाइजर की टीम तैनात की गई है, जो सर्वे कार्य का निरीक्षण और सहयोग करेगी।पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.