कोडरमा, अगस्त 14 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण के मामले को लेकर कांग्रेस ने देशभर में विरोध जताया। शुक्रवार को कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक परिसर में एकदिवसीय सत्याग्रह किया। सत्याग्रह के बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक से जिला समाहरणालय तक मार्च निकालकर जातिगत भेदभाव के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। सत्याग्रह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की घटना गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रकाश रजक ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भागीरथ पासवान ने कहा कि जाति के आधार पर भेदभाव ल...