कोडरमा, अप्रैल 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार लाने की मांग माले नेताओं ने की है। बताया गया कि भूमि सुधार उपसमाहर्ता के भरोसे एक साथ चार विभागों का प्रभार सौंप दिया गया है, जिससे जिले में विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार, संबंधित पदाधिकारी को अनुमंडल पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी एवं अभिलेखागार पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। एक ही अधिकारी पर कई विभागों की जिम्मेदारी होने के कारण बीते चार महीनों से कामकाज लगभग ठप पड़ा हुआ है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है, जिन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए भी दिनभर कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।माले राज्य कमेटी सदस्य सह किसान महासभा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेहता और माले जयनगर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव ने बयान जारी कर कहा कि ...