कोडरमा में एनएच पर नहीं थम रहा अवैध पार्किंग और अतिक्रमण
कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग अर्थात रांची-पटना रोड को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराने के लिए संबंधित विभाग की ओर से चलाया जा रहा अभियान बेहतर परिणाम नहीं दे रहा है। रांची-पटना रोड से अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग अभियान की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद एक बार फिर चंदवारा से लेकर कोडरमा घाटी तक अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। झुमरीतिलैया और कोडरमा में सड़क किनारे अवैध पार्किंग और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रांची-पटना रोड पर बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण प्रतिदिन लोग डर के साये में जी रहे हैं। स्थिति यह है कि शहर के आसपास भी अतिक्रमण हटाओ और अवैध पार्किंग विरोधी अभियान का कोई खास असर भी नहीं दिख रहा है। टोटो से लेकर बसें और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.