कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। दारुल कजा इमारत शरीया कोडरमा के काजी शरीअत व शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद नसीम कासमी ने घोषणा की है कि 19 मार्च 2026, गुरुवार को कोडरमा में ईद-उल-फित्र का चांद नजर नहीं आया। साथ ही झारखंड समेत देश के किसी भी हिस्से से चांद दिखने की कोई पुख्ता सूचना प्राप्त नहीं हुई है। मुफ्ती नसीम कासमी ने बताया कि इस स्थिति में 20 मार्च 2026, शुक्रवार को रमजान महीने की 30वीं तारीख पूरी की जाएगी। इसके बाद 21 मार्च 2026, शनिवार को शव्वाल उल मुकर्रम 1447 हिजरी की पहली तारीख के रूप में ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ ईद का त्योहार मनाएं तथा समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.