कोडरमा, अप्रैल 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कोडरमा जिला भी जल्द ही भीषण गर्मी की चपेट में आने को तैयार है। आने वाले दिनों में कोडरमा वासियों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले 3 से 4 दिनों में कोडरमा के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कोडरमा जिले में रातें भी धीरे-धीरे गर्म होने लगी हैं। सबसे चिंताजनक पूर्वानुमान 18 अप्रैल और 19 अप्रैल के लिए है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: पटना में अचानक 5 डिग्री गिरा पारा, पुरवा ने बदला मौसम; 41 डिग्री से तपा रोहतास दो दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर जाने की आशंका है। यह तापमान सामान्य से ...