कोडरमा में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से लोग बेहाल
कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जून की शुरुआत में सूरज की तपिश और उमस भरी गर्मी ने कोडरमा के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दूसरी ओर, इस भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज लोगों का दर्द बढ़ा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। लो-वोल्टेज के कारण पंखे केवल डोल रहे हैं। ट्रांसफार्मर जलने और फ्यूज उड़ने की शिकायतों की हर जगह भरमार है।मालूम हो कि गर्मी और उमस के कारण एसी, कूलर और फ्रीज का उपयोग खूब हो रहा है। बिजली का लोड बढ़ते ही आए दिन सब-स्टेशनों में ट्रिपिंग और फ्यूज उड़ने की समस्या आ रही है। दूसरी ओर, बिजली बोर्ड का कहना है कि मांग के अनुरूप बिजली नहीं मिलने से आपूर्ति पर असर हो रहा है। इसलिए उनके हाथ में कुछ नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.