कोडरमा, मई 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में मंडल कारा कोडरमा में लोक अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार उपस्थित थे। डालसा सचिव गौतम कुमार ने कहा कि गरीबों असहायों की मदद के लिए डालसा हमेशा तत्पर है। कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप यहां से निकलने के उपरांत अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे गलती नहीं करने का प्रण लें। यह भी पढ़ें- जेल अदालत और मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन कहा कि निर्धन एवं असहाय बंदियों की मदद के लिए डीएलएसए के अधिवक्ता कार्य कर रहे हैं। शिविर में बंदियों को उ...