गिरडीह, मई 27 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर पारसनाथ की धरती मधुबन में कोडरमा जिला के कार्यकर्ताओं को ज्ञान संस्कार व राष्ट्रभावना का पाठ पढ़ाया जा रहा है। भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत संगठन के प्रशिक्षक द्वारा मधुबन में भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित के लिए तैयार किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण बुधवार से गिरिडीह जिला के कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित किया जायेगा। बताया जाता है कि राज्य भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक व देशहित के लिए तैयार किया जा रहा है। विधानसभा वार अलग अलग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर ज्ञान संस्कार व देशभक्ति का जोश भरा जा रहा है।

संगठन मजबूती और जानकारी मंगलवार को मधुबन स्थित बीसपंथी कोठी सभागार में कोडरमा विधानसभा के कार्यकर्ताओ का संगठन मजबूती के गूढ रहस्य सिखाए गए। प्रदेश भाजपा संगठन...