कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। क्षेत्रीय पासपोर्ट पदाधिकारी, रांची द्वारा कोडरमा पुलिस को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए दिया गया।पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने पासपोर्ट सत्यापन से जुड़े मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया। सत्यापन प्रक्रिया में निष्पक्षता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा गया, जिसके चलते रांची पासपोर्ट कार्यालय ने कोडरमा पुलिस के कार्यों की सराहना की।इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई देते हुए इसे टीम वर्क, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम बताया। यह भी पढ़ें- ...