कोडरमा पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर
कोडरमा, मई 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, प्रभाग पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी सहित पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही वाहन जांच अभियान को सख्ती से चलाने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा साइबर अपराधों पर नियंत्रण को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.