गुमला, जनवरी 5 -- गुमला, प्रतिनिधि। शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में चल रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को कोडरमा ने पलामू को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू ने आनंद कुमार (27) और ओमप्रकाश यादव (35) के योगदान से 42 ओवर में 177 रन बनाए। कोडरमा की ओर से अकाश कुमार ने तीन और पंकज यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोडरमा की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। ओपनर पीयुष सिंह ने 61, साकिब अंसारी ने 39 और प्रियांशु ने 61 रन बनाकर टीम को 19 ओवर में मात्र एक विकेट खोते हुए जीत दिलाई। पलामू की ओर से कुमार सर्वेश ने एक विकेट लिया। मौके पर जिला क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव जितेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, ज्ञान प्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...