कोडरमा नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक आज
कोडरमा, अप्रैल 8 -- कोडरमा। कोडरमा नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक गुरूवार को पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यालय परिसर सभागार में होगी। बैठक में 20 से 25 एजेंडा पर विचार विमर्श किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से होल्डिंग टैक्स, अनावद मद योजना के क्रियान्वयन, लावारिस कुत्तो का फिडिंग व नसबंदी, शहर की साफ सफाई, नाली, सड़क आदि मुद्दो पर निर्णय लिया जायेगा। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन, नगर प्रशासक शंभू कुशवाहा समेत सभी वार्ड पर्षद शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.