कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर पंचायत कोडरमा ने होल्डिंग टैक्स बकाया रखने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 351 होल्डिंगधारकों के बैंक खाते फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बकायेदारों को पूर्व में नोटिस भेजा गया था तथा समाचार पत्रों के माध्यम से भी आम सूचना प्रकाशित की गई थी, बावजूद इसके संबंधित लोगों ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। उन्होंने बताया कि नोटिस की अवहेलना करने पर अब संबंधित होल्डिंग धारकों के बैंक खातों को फ्रीज करने का निर्देश जारी किया गया है। इसके लिए संबंधित व्यक्तियों के नाम, आधार संख्या और मोबाइल नंबर एकत्र कर बैंकों को उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनके खातों को फ्रीज कर बकाया राशि की वसूली की जा सके। उन्होंने बकायेदारों को चेतावनी...