कोडरमा, मार्च 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। असनाबाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोडरमा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू का मंगलवार की शाम स्वागत किया। मौके पर काजी-ए- शहर व मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रार कोडरमा मुफ्ती नसीम और बुद्धिजीवियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौजूद लोगों ने कहा कि साजिद हुसैन से क्षेत्र के विकास और बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर काफी उम्मीदें हैं। मौके पर शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद नसीम कासमी, कांग्रेस युवा नेता सईद नसीम, मो. आरिफ अंसारी, मो. मकसूद, मो. शकील, मो. अमजद, मो. मुस्लिम, मो. सद्दाम, मो. नसीम, पप्पू ,शाहिद ,मो. असरफ सहित अन्य लोग मौजूद थे। जनता के विश्वास पर खरा उतरने का आश्वासनस्वागत के दौरान साजिद हुसैन ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र की जनता क...