कोडरमा, अप्रैल 3 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा-दानापुर एक्सप्रेस में अवैध रूप से ले जाए जा रहे शराब के साथ शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन में कोडरमा से संदिग्ध वस्तुओं की जांच के दौरान बाथरूम के पास एक व्यक्ति पिठ्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीवाकर कुमार, पिता प्रवेश महतो, निवासी रबियो, थाना सिरदला, जिला नवादा (बिहार) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सभी पिठ्ठू बैग से विदेशी शराब बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त शराब को बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने बरामद सभी शराब को जब्त कर लिया है। जब्त शराब की कीमत करीब 8,800 रुपये आंकी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.