कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना परिसर के पिछले हिस्से में सोमवार को बांस के झुंड में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखे पत्तों और बांस के कारण आग तेजी से फैलने लगी और स्थिति बेकाबू होती गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और नुकसान भी सीमित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.