कोडरमा थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े बाइक की चोरी
कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के इंदरवा इलाके से दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित अफताब आलम ने कोडरमा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई और वाहन बरामदगी की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांडेडीह निवासी अफताब आलम की मोटरसाइकिल रविवार दोपहर इंदरवा स्थित उनकी दुकान के बाहर खड़ी थी। उन्होंने वाहन को विधिवत लॉक कर रखा था। कुछ समय बाद जब वह दुकान से बाहर निकले तो मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली।वाहन नहीं मिलने पर अफताब आलम ने अपने स्तर से आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोडरमा थाना पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है तथा आसपास लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.