कोडरमा, जनवरी 2 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। दिगंबर जैन समाज के युवा संगठन के 71 सदस्य अभिषेक जैन गंगवाल, विकास जैन सेठी के नेतृत्व में नेमिनाथ भगवान के निर्वाण भूमि गिरनार(गुजरात) तीर्थ के उजयन्त पर्वत में विराजमान चरण का दर्शन के लिए रवाना हुआ। यह जत्था वहां जाकर जैन धर्म के 22 वे तीर्थंकर गिरनार में मोक्ष प्राप्त करने वाले 1008 श्री नेमिनाथ भगवान के विशेष दर्शन में शामिल होकर अभिषेक, शांतिधारा, पूजन दर्शन कर सभी अपने जीवन को धन्य बनाएंगे। समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी, सह मंत्री जैन राज छाबड़ा, युवा सुरेश जैन झांझरी, विजय जैन, सुबोध जैन गंगवाल, सरोज जैन पापड़ीवाल, दिलीप जैन छाबड़ा, विजय-नीमा जैन छाबड़ा, मुकेश जैन अजमेरा,मैत्री समूह के सदस्य गण, पिंकी जैन, नीलम जैन सेठी आदि ने सभी को मंगलमय यात्रा की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.